मनोज देय नेट वर्थ: आज तक की मनोज देय की कुल नेट वर्थ जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!

मनोज देय नेट वर्थ: आज तक की मनोज देय की कुल नेट वर्थ जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!

मनोज देय नेट वर्थ:

 

मनोज देय नेट वर्थ: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर मनोज दे को आज कौन नहीं जानता? मनोज देय सोशल मीडिया पर एक जाने-माने चेहरे हैं। मनोज देय अपने यूट्यूब चैनल पर टेक संबंधी टिप्स और ट्रिक्स जैसी वीडियो शेयर करते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। इनके यूट्यूब चैनल पर 5.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और ये अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी काफी लोकप्रिय हैं।

मनोज देय की उम्र मात्र 27 वर्ष है और इन्होंने अपनी इस उम्र में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। आज हम इस आर्टिकल में मनोज देय की नेट वर्थ, मासिक आय और बायोग्राफी के विषय में विस्तार से जानेंगे।

मनोज देय कौन हैं? (Manoj Dey Biography)

मनोज देय का पूरा नाम मनोज मोडाक है। इनका जन्म 12 जुलाई 1996 को झारखंड के झरिया गांव में हुआ था। इनका जन्म एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था, जिससे इन्हें बचपन से ही काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी, उनके पिता साइकिल पंचर बनाने का काम करते थे, जिससे घर की रोजाना कमाई मात्र 200 से 250 रुपये थी। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इन्होंने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल से की। इसके बाद यह अपने पिता के काम में हाथ बटाने लगे।

घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, यह गुजरात की कपड़ा फैक्ट्री में काम करने चले गए। कुछ समय बाद यह गुजरात में अपनी जॉब छोड़कर गांव वापस आ गए। गांव वापस आने के बाद इन्होंने बच्चों को ट्यूशन देने का काम शुरू किया और घर के पास ही जन सेवा केंद्र की दुकान पर भी नौकरी की।

मनोज देय नेट वर्थ:

इसी के साथ इन्हें यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड करने और पैसे कमाने के बारे में मालूम पड़ा। इसके बाद इन्होंने यूट्यूब पर ‘टेक्निकल मनोज’ नाम से अपना चैनल शुरू किया, जिस पर यह मोबाइल एप्लीकेशन की टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जानकारी देते थे।

लेकिन सफलता एक दिन में नहीं मिलती। इनका यह चैनल नहीं चला। इसके बाद इन्होंने दूसरा यूट्यूब चैनल ‘मनोज देय’ की शुरुआत की। इस चैनल पर मनोज यूट्यूब के बारे में लोगों को जानकारी देते हैं और लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। इस चैनल पर लगातार मेहनत करते हुए इन्होंने 6.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हासिल कर लिए हैं और यह बड़े-बड़े यूट्यूबर्स में शामिल हो गए हैं।

मनोज देय की कमाई के स्रोत (Manoj Dey Earning Sources)

मनोज देय यूटूबर होने के साथ-साथ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। जिससे वे बड़ी-बड़ी ब्रांड डील्स और स्पॉन्सरशिप के जरिए काफी रुपये कमा लेते हैं। सोशल मीडिया पर मनोज देय को आज काफी लोग जानते हैं और यह लोगों के बीच काफी प्रचलित हैं, जिससे बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने प्रमोशन के लिए उनके पास आती हैं।

मनोज देय यूट्यूब अकाउंट (Manoj Dey YouTube Account)

मनोज देय नेट वर्थ:

मनोज देय के यूट्यूब चैनल पर 6.02 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इस चैनल पर यह यूट्यूब से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान से जुड़ी वीडियो अपलोड करते हैं और लोगों की सहायता करते हैं। उनके इस चैनल पर लोगों का उनके प्रति खूब प्यार देखने को मिलता है।

इसी के साथ उन्होंने ‘Manoj Dey Vlogs’ नाम से भी एक नया चैनल शुरू किया, जिस पर वह अपने जीवन से जुड़ी सभी गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाते हैं। इस चैनल पर भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं और इस चैनल पर भी उन्होंने 1.29 मिलियन सब्सक्राइबर्स हासिल कर लिए हैं।

मनोज देय इंस्टाग्राम अकाउंट (Manoj Dey Instagram Account)

मनोज देय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इस अकाउंट से वे लाखों रुपये महीने के कमाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर प्रमोशन के लिए कंपनियां उन्हें मोटी रकम देने के लिए भी तैयार रहती हैं।

मनोज देय नेट वर्थ:

मनोज देय फेसबुक अकाउंट (Manoj Dey Facebook Account)

मनोज देय अपने फेसबुक अकाउंट पर भी वीडियो अपलोड कर काफी अच्छे पैसे कमा लेते हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर 960K फॉलोवर्स हैं। यहां भी वे यूट्यूब और ऑनलाइन अर्निंग जैसी टिप्स और ट्रिक्स के बारे में वीडियो अपलोड करते हैं, और यहां भी लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं।

मनोज देय की नेट वर्थ (Manoj Dey Net Worth)

सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पैर जमाने के बाद लोगों के मन में उनकी नेट वर्थ जानने की तीव्र इच्छा है। एक रिपोर्ट के अनुसार मनोज देय की नेट वर्थ वर्ष 2023 तक कुल $1 मिलियन थी, जो भारतीय रुपये में 8 करोड़ से ज्यादा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Dey (@manojdey23)

मनोज देय का घर (Manoj Dey House)

मनोज देय ने वर्ष 2024 के शुरुआत में अपने नए घर का उद्घाटन किया है। उनका नया घर देखने में बेहद आलीशान है। उन्होंने अपने इस घर पर लाखों रुपये खर्च किए हैं। मनोज देय इस घर में अपनी पूरी फैमिली के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने इस नए घर का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मनोज देय की कारें (Manoj Dey Cars)

आलीशान घर होने के साथ-साथ उनके पास काफी महंगी कारों का कलेक्शन भी है, जिसमें शामिल हैं:

मनोज देय नेट वर्थ:

बाइक

  • रॉयल एनफील्ड बुलेट 350CC
  • टीवीएस अपाचे

कार

  • मारुति कार
  • मारुति सेलेरियो कार
  • टाटा हैरियर कार

तो यह रही मनोज देय की नेट वर्थ से जुड़ी जानकारी। हमें उम्मीद है कि आपको मनोज देय की नेट वर्थ से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी और यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और इससे जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमें कमेंट करें।

Leave a Comment

IND Vs PAK: बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने का कारण Sam Curran is the most EXPENSIVE player in IPL history as Punjab Kings buys an all-rounder for INR 18.50 cr IPL Auction 2023: 5 Indian All Rounders Who Can Attract A Huge Bid How To Watch IPL 2023 Mini Auction in India IPL 2023 Purse Remaining For 10 Team